India Forums | Discussion Forum
Welcome to the India Forum | Indian Community

Welcome to the India Forums | Discussion Forum.

Page 2 of 2 FirstFirst 12
Results 16 to 21 of 21

Patriotic Poems Hindi ( देशभक्ति कविताएँ )

  1. #16
    Member
    Join Date
    Jan 2011
    Location
    Mumbai , India
    Posts
    76
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    3
    Location:
    Mumbai , India
    Country:
    India

    Default Poem about Netaji Subhash Bose

    है समय नदी की बाढ़ कि जिसमें सब बह जाया करते हैं।
    है समय बड़ा तूफ़ान प्रबल पर्वत झुक जाया करते हैं ।।
    अक्सर दुनियाँ के लोग समय में चक्कर खाया करते हैं।
    लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, इतिहास बनाया करते हैं ।।


    ...... यह उसी वीर इतिहास-पुरुष की अनुपम अमर कहानी है।
    जो रक्त कणों से लिखी गई,जिसकी जयहिन्द निशानी है।।
    प्यारा सुभाष, नेता सुभाष, भारत भू का उजियारा था ।
    पैदा होते ही गणिकों ने जिसका भविष्य लिख डाला था।।

    यह वीर चक्रवर्ती होगा , या त्यागी होगा सन्यासी।
    जिसके गौरव को याद रखेंगे, युग-युग तक भारतवासी।।
    सो वही वीर नौकरशाही ने,पकड़ जेल में डाला था ।
    पर क्रुद्ध केहरी कभी नहीं फंदे में टिकने वाला था।।

    बाँधे जाते इंसान,कभी तूफ़ान न बाँधे जाते हैं।
    काया ज़रूर बाँधी जाती,बाँधे न इरादे जाते हैं।।
    वह दृढ़-प्रतिज्ञ सेनानी था,जो मौका पाकर निकल गया।
    वह पारा था अंग्रेज़ों की मुट्ठी में आकर फिसल गया।।
    वे कहाँ गए, वे कहाँ रहे,ये धूमिल अभी कहानी है।
    हमने तो उसकी नयी कथा,आज़ाद फ़ौज से जानी है।।

  2. #17
    Member
    Join Date
    Jan 2011
    Location
    Mumbai , India
    Posts
    76
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    3
    Location:
    Mumbai , India
    Country:
    India

    Default Patriotic poem by RAM PRASAD BISMIL

    यदि देश हित मरना पड़े मुझ को सहस्त्रों बार भी ।
    तो भी न मैं इस कष्ट को निज ध्यान में लाउं कभी ।।
    हे ईष भारतवर्ष में शत बार मेरा जन्म हो ।
    कारण सदा ही मृत्यु का देशोपकारक कर्म हो ।।

    सर फ़रोशाने वतन फिर देखलो मकतल में है ।
    मुल्क पर कुर्बान हो जाने के अरमां दिल में हैं ।।
    तेरा है जालिम की यारों और गला मजलूम का ।
    देख लेंगे हौसला कितना दिले कातिल में है ।।
    शोरे महशर बावपा है मार का है धूम का ।
    बलबले जोशे शहादत हर रगे बिस्मिल में है ।।

  3. #18
    Member
    Join Date
    Aug 2010
    Posts
    169
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    3

    Default मेरे वतन हिंदोसतां

    मेरे वतन, मेरे वतन, मेरे वतन हिंदोसतां।
    अपना गगन, अपना चमन, अपना वतन हिंदोस्तां।
    गाते चलें ये गीत हम, बढ़ते रहे अपने कदम।
    सब साथ हैं तो क्या है ग़म, जीतेंगे हम, हममें है दम। मेरे वतन..(2)
    हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी हैं, यहां शिख़ भी ईसाई भी।
    ऐसे रहें हमारा संग-संग जैसे रहे परछाई भी.. मेरे वतन..मेरे वतन
    यहां मंदिरों में आरती और मस्जिदों में अज़ान है।
    गीता के श्लोक यहाँ कभी, कभी आयतें कुरान है।.. मेरे वतन..मेरे वतन
    त्यौहारों का ये देश है, यहां ईद और दीवाली है,
    रंगत यहाँ राखी की है और रंगबिरंगी होली है।.. मेरे वतन..मेरे वतन
    गंगा यमुना सरस्वती, गोदावरी और नर्मदा,
    नदियां हमारे देश की, बहती रहे हरदम सदा।.. मेरे वतन..मेरे वतन
    ये धरती, गांधी, नहेरु की, ये धरती है सरदार की,
    जिसने दी अपनी जान वो भगत सिंह और आज़ाद की।.. मेरे वतन..मेरे वतन
    कश्मीर से कन्याकुमारी तक बसा मेरा वतन,
    नज़रें उठाये कोई क्या? ईस पर लुटादें जानो तन।॥
    मेरे वतन..मेरे वतन ll

  4. #19
    Member Nidhi_malhotra's Avatar
    Join Date
    Jan 2009
    Location
    Punjab
    Posts
    95
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    5
    Location:
    Punjab
    Country:
    India

    Default Patriotic Poem

    हे भारतीय ! तू क्यूँ हाथ पर हाथ धरे बैठा है,
    मुझसे मेरे अंदर का भगत सिंह कहता है.


    देश के हालात देखकर भी क्यूँ चुप बैठा है,
    "उठो, जागो, आगे बढ़ो !" - अब दिल कहता है......


    नहीं हुआ था मैं फना देश पर इस दिन के लिए,
    देश ताक रहा है तुम को,
    घूसखोरी और गरीबी को संग लिए.
    क्यूँ आज भारतीय सिर्फ सहता है,


    मुझसे मेरे अंदर का भगत सिंह कहता है.
    हर साल मेरे सपनो का भारत बस सपना ही "क्यूँ" रहता है,
    मुझसे मेरे अंदर का भगत सिंह कहता है.


    जय हिंद !
    वंदे मातरम

    इन्कलाब जिन्दाबाद
    

  5. #20
    Member Esha_sachdeva's Avatar
    Join Date
    Sep 2008
    Location
    Jodhpur , Rajasthan
    Posts
    71
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    5
    Location:
    Jodhpur , Rajasthan
    Country:
    India

    Default भारत स्वाभिमान जगाए

    अपना भारत बनेगा दुनिया का सरताज
    देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई
    और घ्यान की किरने सारी
    दुनिया मे फैलाई
    लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया
    मित्र भावना का प्रकाश सारे जग मे फैलाया
    अनगनित बार बचाई जिसने मानवता की लाज
    अपना भारत बनेगा सारी दुनिया का सरताज ll

    इतना प्रेम की पशु पक्षी तक प्रानो से प्यारे

    इतनी दया की जीव मात्र सब परिजन सखा हमारे
    श्रद्धा अपरम्पार की पत्थर मे भी प्रीति जगाओ
    और परक्रम एसा की सभी करे बड़ाई
    उसी प्रेरणा से रचें हम फिर से नया समाज
    अपना भारत बनेगा सारी दुनिया का सरताज ll

    मानवता के लिए जि
    ने हड्डिया तक दे डाली
    माताओ की अनेको बार हुई गोद ख़ाली
    पर पाप के आगे उनने कभी ना सिर झुकाया
    संस्कृति का मान सम्मान बढाऩे हॅस हॅस कर शीश कटाया ,
    रहे गुरु गोबिंद सिंह , शिवाजी जैसा नीज चरित्र पर नाज़
    अपना भारत बनेगा सारी दुनिया का सरताज ll

    दिया न्याय का साथ भले ही हारे अथवा जीते

    इसी भूमि पर वेद पुरानो ने भी शोभा पाई
    जन्म अनेको बार यहा लेते आए रघुराई
    स्वागत करने को न व युग का नया सजाए साज़
    अपना भारत बनेगा दुनिया का सरताज ll

    सोए
    भारत स्वाभिमान को आओ सब मिलकर जगाए
    नव जागराती के आदर्शो को दुनिया मे फैलाए
    अपना भारत बनेगा दुनिया का सरताज ll

  6. #21
    New Member
    Join Date
    Jun 2011
    Age
    32
    Posts
    1
    Thanks
    0
    Thanks
    Thanked 0 Times in 0 Posts
    Rep Power
    0

    Default

    this post is very good here I feel that India is the best country..

Page 2 of 2 FirstFirst 12

Thread Information

Users Browsing this Thread

There are currently 15 users browsing this thread. (0 members and 15 guests)

Bookmarks

Posting Permissions

  • You may not post new threads
  • You may not post replies
  • You may not post attachments
  • You may not edit your posts
  •